Sunday, 27 November 2016

मनाये आज हम बाल दिवस

मनाये आज हम बाल दिवस
उद्घोषित है जो  सर्वत्र
बहु आयामी जब जीवन रस
बचपन नामक वह नक्षत्र 

विरक्त विहार विचरण
अल्पवस्त्रों से सज्जित तन
आतुर पुष्प अन्वेषण
तुच्छ प्राणी सम पदरौदन

कौतुहल भरा ये गगन
श्वेत श्याम शोभाभ्रमण
पंछीगुण से उपजी जलन
करवाती निर्बाष्प रुदन

गर्भ में जो सुना भजन 
बिन बोले होता नमन
माँ पिता में होता चयन
कौन अच्छा बहलाता मन

जब निर्बाध है वादन  मनन
ढूढे नहीं मिलता बंधन
पायल की बस हल्की खनखन
बिन उसके आशंकित मन

पर देखा क्या कुछ वर्षोँ में
हो ऐसा जिसका अनुभव
बेतार  के भयबंधन से
बचा हो जिसका बचपन

सपने हमारे देख बच्चे वो
निकले दूरस्थ ठिकानों को
जहाँ पहुँच कर समझ न पाए
देखा था किन सितारों को  

बच्चो ने जब ठान लिया
अपने लक्ष्यों को तान लिया
क्यों हमने ये मान लिया
उन्होंने हमारा अपमान किया

हम जब रात को सोते थे
सपने रोज़ फुदकते थे
क्यों उनका सम्मान किया
बच्चों का बलिदान लिया

आज चार वर्ष के नन्हे भी
वयस्कों सा रूप रखते है
चिंतित होकर भी झूठी
अधरक्रिया को ढोते है

माँ पिता को इसकी फिक्र नहीं
बचपन की क्या सूरत है
उनके लिए तो बाल दिवस पर
दूरभाष ही पूरक है    

तो किस कारण हम छल करे
अभिमान में अस्वीकार करे
रहे यह निर्दोष सनद
न छोड़ा न पाला बचपन


मनाते है हम बाल दिवस
भूल कर उन पापो को
जिससे हमने लूट लिया
बचपन से छुटपन छीन लिया 

No comments:

Post a Comment